जबलपुर से बरेला रोड उखड़ी, जगह-जगह दिख रहे गड्ढे

जबलपुर: रिंग रोड के प्रथम चरण में चूल्हा गोलाई से लेकर बरेला के समीप तक रोड का निर्माण किया जा रहा है, इस निर्माणाधीन रिंग रोड में जगह-जगह ओवर ब्रिज का भी निर्माण किया जा रहा है इसके आसपास सर्विस रोड भी बनाई है किंतु इन सर्विस रोड के बनाए जाने के पश्चात अब रोड की धज्जियां उड़ गई हैं जबकि वर्तमान में अभी रोड का काम ही चल रहा है।

बताया जाता है कि नगर के बाहर कैनाल के समीप निर्माण अधीन ओवर ब्रिज के पास बरेला से जबलपुर आने वाले मार्ग पर रोड की पूरी तरह उखड़ गई हैं तथा रोड में आने जाने वाले वाहन चालकों को गड्ढे से होकर गुजरना पड़ रहा है । इसी प्रकार गौर ब्रिज के समीप निर्माण अधीन रोड को बरेला से जबलपुर आने वाले हिस्से की तरफ पूरी तरह नहीं बनाया गया है तथा रोड को आधा अधूरा छोड़ दिया गया है जिसके कारण आने वाले वाहन चालकों को गड्ढे से होकर गुजरना पड़ रहा है.

इस बरेला से जबलपुर की ओर आने वाली रोड को एकता मार्केट तक जाने वाली मुख्य मार्ग से जोड़ा नहीं गया है जिसकी वजह से दोपहिया वाहन चालकों और अन्य वाहन चालकों को भी गड्ढों से गुजरने मजबूर होना पड़ रहा है ।रिंग रोड निर्माण करने वाली कंपनी द्वारा इन सर्विस रोडो को दुरस्त करने में जमकर हीला हवाली की जा रही है। जवाब देह जनप्रतिनिधि और अधिकारियों की अनदेखी का खामियाजा लोगों को इस गड्ढा युक्त रोड में परेशान होकर भुगतना पड़ रहा है ।
इनका कहना है
वर्तमान में अभी यह रिंग रोड निर्माण अधीन है शीघ्र ही इस मार्ग को दुरस्त किया जावेगा।
अमृतलाल साहू, प्रोजेक्ट डायरेक्टर रिंग रोड

Next Post

MBBS के पहले साल को पास करने मिले पांचवा अटेम्प्ट, HC ने मेडिकल विवि से मांगा जवाब

Sat May 3 , 2025
जबलपुर: एमबीबीएस में एक अतिरिक्त मर्सी अटेम्प्ट की मांग करने के मामले में जस्टिस संजीव सचदेवा एवं जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी जबलपुर के रजिस्ट्रार और नेशनल मेडिकल कमीशन के सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।खंडवा निवसी अब्दुल परवेज खान की ओर से वरिष्ठ […]

You May Like