साइबर ठगों का जाल: खातों से उड़े 4.80 लाख  

जबलपुर। पुलिस के लगातार जागरूकता अभियानों के बावजूद ठग नए-नए पैंतरे आजमाकर नागरिकों के बैंक खातों में सेंध लगा रहे हैं। शहर के पांच अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जालसाजों ने खातों से कुल 4 लाख 79 हजार 760 रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने सभी मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली निवासी सेवानिवृत्त कर्मी राजेश नाग (65) के फोन-पे पर होल्ड 25 हजार रुपये निकलवाने के नाम पर कस्टमर केयर का फर्जी नंबर मिला। ठग ने व्हाट्सएप पर संदिग्ध पीडीएफ फाइल भेजकर डाउनलोड करवाई और खाते से 2 लाख 73 हजार रुपये उड़ा लिए। इसी प्रकार विजयनगर कचनार सिटी निवासी अमित चौकसे (47) से होटल बुकिंग कैंसल कर रिफंड दिलाने के नाम पर हेल्प डेस्क होस्ट ऐप डाउनलोड करवाया गया और ट्रांजेक्शन पिन डलवाकर 89 हजार 1 रुपये निकाल लिए गए। इसके अलावा हनुमानताल मक्का नगर निवासी तनवीर अहमद (50) को क्रेडिट कार्ड अपग्रेड करने का झांसा देकर ठग ने ओटीपी हासिल किया और खाते से 65 हजार 759 रुपये साफ कर दिए। इसी प्रकार फेसबुक रील देखते समय एक विज्ञापन पर क्लिक होते ही राहुल राजपूत (32) निवासी कुंडम का मोबाइल हैक हो गया और फोन-पे से दो बार में 27 हजार रुपये कट गए। वहीं संजीवनीनगर धनवंतरीनगर निवासी अभिषेक उपाध्याय (34) को चाचा के व्हाट्सएप नंबर से आए फर्जी क्यूआर कोड पर पैसे भेजना भारी पड़ा और उनके खाते से 25 हजार रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर हो गए।

Next Post

नवविवाहिता समेत वृद्धा ने फांसी लगा कर ली आत्महत्या

Wed Nov 25 , 2026
जबलपुर । मझगवां थाना अंतर्गत प्रतापपुर में एक नवविवाहिता और कटंगी में वृद्धा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर छानबीन शुरू कर दी है। मझगवां पुलिस के मुताबिक अलीला बाई कोल 38 वर्ष निवासी प्रतापपुर ने बताया उसकी बडी बेटी रिया […]

You May Like