भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सड़क अवसंरचना के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि एक मजबूत, आधुनिक और सुरक्षित सड़क नेटवर्क प्रदेश की आर्थिक प्रगति, औद्योगिक विकास, निवेश आकर्षण और पर्यटन विस्तार की आधारशिला है।
मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों के सुदृढ़ीकरण से न केवल आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित होगा, बल्कि इससे व्यापार, लॉजिस्टिक्स, कृषि विपणन और रोजगार सृजन को भी नया प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने सड़क परियोजनाओं को प्रदेश के समग्र विकास से जोड़ते हुए कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी से निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा और विकास की रफ्तार और तेज होगी।
