सीहोर। मानव ही नहीं प्राणी मात्रा में जो परमात्मा के ईश्वर के भगवान के दर्शन करें उसे धर्म का नाम है सनातन धर्म, विश्व में संसार में सनातन धर्म यह कैसा धर्म है जो प्राणी ही नहीं पत्थर में भी परमात्मा के दर्शन करता है नदियों को देवी स्वरूप मानता है पक्ष में ईश्वर के दर्शन होते हैं इसलिए दुनिया में विश्व का कल्याण की कामना करने वाला एकमात्र सनातन धर्म है, उक्त उद्गार ग्राम फूल मोगरा सीहोर में पुरुषोत्तम मास की पावन अवसर पर चल रही सत्य दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव के दौरान कथा व्यास परम गौभक्त क्रांतिकारी राष्ट्रीय संत पं. मोहितरामजी पाठक सीहोर वालों ने व्यक्त किए. उन्होंने कहा कि गोवर्धन लीला से हमें प्रेरणा लेते हुए संपूर्ण सनातन धर्म में रहने वाले एक-एक हिंदू एक-एक सनातनी जाति पार्टी का विरोधाभास छोड़कर सबको राम कृष्णा गौ माता भारत माता की सेवा करना चाहिएआज की कथा में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, इछावर विधायक प्रतिनिधि विष्णु वर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर जिला पंचायत सदस्य शंकर पटेल, मंडल अध्यक्ष नीरज परमार आदि ने कथा श्रवण का लाभ लिया.
