
जबलपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत चेरीताल राजीव नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है।
जानकारी के मुताबिक चेरीताल राजीव नगर निवासी 30 वर्षीय अंकित ठाकुर उर्फ चीना कैटरिंग और हलवाई का काम करता था। जिसका कुछ लोगों से विवाद हुआ था मारपीट भी हुई थी।
इस बीच उसकी मौत हो गई। टीआई मानस द्विवेदी ने बताया कि युवक की संदिग्ध मौत हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। हत्या का आरोप है, जांच चल रही है।
