तिरुवनंतपुरम, 28 अगस्त (वार्ता) उप राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के केरल दौरे और ओणम पर्यटन सप्ताह के समापन पर निकलने वाली भव्य सांस्कृतिक शोभायात्रा को देखते हुए केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में 30 एवं 31 अगस्त को कड़े यातायात प्रतिबंध लागू किए गए हैं। उप राष्ट्रपति 30 अगस्त को शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।
तिरुवनंतपुरम शहर पुलिस के अनुसार 30 अगस्त को दोपहर दो बजे से कवडियार से ईस्ट फोर्ट (वाया वेल्लायम्बलम, म्यूजियम, एलएमएस, स्टैच्यू, ओवरब्रिज, पझावंगडी) और इंचाक्कल बाईपास तक के मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
यातायात व्यवस्था तिरुवनंतपुरम शहर की यातायात प्रवर्तन यूनिट के पुलिस सहायक आयुक्त द्वारा जारी की गई है।
उपराष्ट्रपति के दौरे के कारण 31 अगस्त को सुबह पांच बजे से नौ बजे तक घरेलु हवाईअड्डा और शंघूमुखम क्षेत्रों से चाका और चाका से आसन स्क्वायर एवं लोक भवन की ओर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। शोभायात्रा वाले मुख्य मार्ग और उससे जुड़ने वाली सहयोगी सड़कों पर वाहनों की पार्किंग पर पूरी तरह रोक है। अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों को क्रेन से हटा दिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
रेलवे स्टेशन, हवाईअड्डा या अस्पतालों की ओर जाने वाले यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा समय से पहले प्लान करने और वेल्लायम्बलम-म्यूजियम-पीएमजी-पालयम कॉरिडोर से बचने की सलाह दी गई है।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे तिरुवनंतपुरम शहर पुलिस द्वारा किए गए यातायात इंतज़ामों में सहयोग करें। यातायात नियमों के बारे में और जानकारी 0471-2558731 या 9497930055 पर संपर्क करके प्राप्त की जा सकती है।
