अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ग्वालियर किले पर प्रभारी मंत्री एवं सांसद की उपस्थिति में हुआ योगाभ्यास

ग्वालियर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन आज रविवार को प्रातः 6 बजे ग्वालियर के ऐतिहासिक दुर्ग पर जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट के मुख्य आतिथ्य में हुआ।कार्यक्रम में सांसद भारत सिंह कुशवाह, पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुंवर सिंह जाटव, जिला अध्यक्ष भाजपा जयप्रकाश राजौरिया, जीडीए के अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया एवं साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, संभागीय आयुक्त मनोज खत्री, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय, जिला पंचायत सीईओ सोजन सिंह रावत सहित अन्य अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में शहर के नागरिकों ने योगाभ्यास किया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी हुआ।

Next Post

महिला टी-20विश्वकप: इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 38 रनों से हराया

Sun Jun 21 , 2026
लीड्स, 21 जून (वार्ता) सोफिया डंकली (57) और फ्रेया केम्प (नाबाद 39/ एक विकेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड की महिला टीम ने महिला टी-20 विश्वकप 2026 के 16वें मुकाबले में स्कॉटलैंड को 38 रनों से शिकस्त दी। स्कॉटलैंड की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का […]

You May Like