चेटीचंड को लेकर महिलाओं ने निकाली स्कूटर रैली

सतना: सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव चेटीचंड को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में बुधवार को समाज की महिलाओं ने स्कूटर रैली निकालकर एकता और भाईचारे का संदेश दिया।रैली की शुरुआत सिंधी कैंप स्थित श्री झूलेलाल मंदिर से हुई, जिसे संत सामानाराम जी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली बिड़ला रोड, सेमरिया चौक, रीवा रोड, स्टेशन रोड और जगदेव तालाब रोड सहित प्रमुख मार्गों से होती हुई आगे बढ़ी, जहां लोगों ने उत्साह के साथ स्वागत किया।

रैली का समापन कंवर नगर स्थित सिंधी कॉलोनी में हुआ, जहां बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। इस अवसर पर महंत संतोखदास जी ने कहा कि अपने धर्म और संस्कृति से जुड़े रहना ही जीवन का आधार है।इससे पहले समाज के बच्चों ने साइकिल रैली निकालकर उत्सव की शुरुआत की। यह रैली सिंधी कैंप की गलियों से होते हुए झूलेलाल मंदिर पर समाप्त हुई।

Next Post

आईपीएल 2026 में 25.20 करोड़ में बिके कैमरून ग्रीन, फिर भी कट जाएंगे पैसे, जानिए क्या है इसके पीछे का कारण?

Thu Mar 19 , 2026
कैमरून ग्रीन को IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने बड़ी रकम में खरीदा, लेकिन उन्हें पूरी राशि नहीं मिलेगी। जानिए बाकी पैसा कहां जाएगा? कैमरून ग्रीन IPL 2026 ऑक्शन के दौरान अचानक सुर्खियों में आ गए। पहले से ही उम्मीद थी कि वह महंगे बिकेंगे, लेकिन जिस कीमत पर […]

You May Like