इंदौर:राजेंद्र नगर पुलिस ने गुरुवार देर शाम क्षेत्र में सट्टा और जुआ एक्ट के तहत लगातार छापामार कार्रवाई कर कई स्थानों से 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी, सट्टा पर्चियां और ताश पत्ते बरामद किए हैं. सभी मामलों में अलग-अलग अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.पुलिस के मुताबिक, शुभम पेट्रोल पंप के पास केंट रोड से सुमीत सिसोदिया उम्र 35 साल निवासी रामनगर को सट्टा पर्ची और 525 रुपए नगदी के साथ पकड़ा.
वहीं, फोकट चौराहा, बुद्ध नगर से राजू जगदेव उम्र 48 साल निवासी बुद्ध नगर को 2 पर्चियां और 160 रुपए के साथ दबोचा. इसी तरह, श्रीजी वाटिका के पास जुआ खेलते हुए बलराम खेडे 52 साल और अंतिम सेन 34 साल को गिरफ्तार किया, इनके कब्जे से 310 रुपए नगदी और ताश पत्ते मिले. चोईथराम मंडी स्थित पार्किंग स्टैंड के पीछे से राजू तिरवान 27 उम्र साल और सुभाष चौहान उम्र 39 साल पकड़े, पुलिस ने इनके पास से 400 रुपए और 52 पत्तों की गड्डी जब्त की.
फोकट चौराहा, बुद्ध नगर से ही अभिमन्यु गवान्डे उम्र 32 साल और पवन सरदार उम्र 26 साल को जुआ खेलते रंगेहाथ पकड़ा. आरोपियों से 350 रुपए और ताश पत्ते बरामद किए. इसी कड़ी में चोईथराम मंडी परिसर से सद्दाम अंसारी उम्र 28 साल और कुनाल वर्मा उम्र 38 साल को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके पास से 345 रुपए और 52 पत्ते जब्त किए. मामले में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई लगातार गश्त और मुखबिर की सूचना पर की गई है. क्षेत्र में अवैध सट्टा और जुआ गतिविधियों पर अंकुश लगाने पुलिस की मुहिम आगे भी जारी रहेगी.
