स्व. लक्ष्मणदास गोलानी की पुण्यतिथि पर कुष्ठ आश्रम में हमारे पापा कार्यक्रम का आयोजन

भोपाल। वरिष्ठ समाजसेवी और सोहागपुर नगर पालिका के पदाधिकारी रहे स्व लक्ष्मण दास गोलानी की पुण्यतिथि पर मुस्कान और केजीएन म्यूजिकल ग्रुप ने “हमारे पापा” कार्यक्रम का आयोजन कुष्ठ आश्रम ,गांधीनगर में किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ राष्ट्रवादी विचारक शशि भाई सेठ और विधायक भगवानदास सबनानी,किरण वाधवानी और सोहागपुर महाविद्यालय जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष कन्नू अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सेदारी की। भगवान दास सबनानी ने “हमारे पापा” कार्यक्रम की सराहना की। मुस्कान और के जी एन म्यूजिकल ग्रुप के गायक गायिकाओं ने अनेक मधुर गीत सुनाए। कुष्ठ आश्रम के सदस्यों का मनोरंजन किया गया साथ ही उन्हें साहित्य भी भेंट किया गया। जे डी गोलानी ,वर्षा गोलानी ने अतिथियों का स्वागत किया।

Next Post

जोबट नगर क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था का किया निरीक्षण 

Sun Jan 4 , 2026
आलीराजपुर। अनुविभागीय अधिकारी वीरेंद्र सिंह बघेल द्वारा मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजनान्तर्गत नगरीय क्षेत्र जोबट में पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण किया । योजनांतर्गत 02 पानी की टंकी तहसील कार्यालय के पीछे स्थापित है। दोनो पानी टंकी की साफ-सफाई करवाई गई । इसके साथ-साथ देहदला फिल्टर प्लान्ट व कुँआ की साफ-सफाई भी […]

You May Like

मनोरंजन