सतना : जिले के रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत ककलपुर में जमीन विवाद पर दो पक्षों लाठी डंडे और तलवार चल गईं । जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। पुलिस प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर केस कमजोर करने का आरोप लगाया है।फरियादी राम जी मिश्रा पिता रामप्रकाश मिश्रा ने कहा कि आरोपियों ने लाठी तलवार जैसे हथियारों से हमला किया था। फरियादी ने बताया कि मैं सुबह 9 बजे अपनी आराजी में जोताई कराकर आ रहा था ।
नरेंद्र मिश्रा सुरेंद्र मिश्रा आए और बोलने लगे यह मेरा खेत है तुमने कैसे जोतवा लिया हम बोने नहीं देंगे फरियादी ने कहा यह मेरी जमीन है इसमें तुम्हारा कोई हक नहीं है इसी बात पर नरेंद्र मिश्रा, सुरेंद्र मिश्रा ने मां बहन की गंदी गंदी गाली देने लगे तो मैंने गाली देने से मना किया तो लाठी तलवार से मारपीट करने लगे हल्ला गुहार किया तो लालजी मिश्र श्याम जी मिश्रा अभिषेक मिश्रा रामभोले उर्फ रोहित मिश्रा उषा मिश्रा बीच बचाव करने आए तो इन लोगों के साथ पारसनाथ मिश्रा शेषमणि द्विवेदी लाठी डंडा हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे तभी दुवहा निवासी दादू पांडे लक्ष्मीकांत मिश्रा रमेश पांडे ने बीच बचाव किया चारों आरोपियों ने जाते-जाते धमकी दी इस बार बच गये दोबारा मिलोगे जान से मार देंगे।
