
झाबुआ। धुलेंडी पर्व 4 मार्च को मनाया जाएगा। जिसको लेकर शहर के बाजार में रंग-पिचकारियों की दुकानें सज चुकी है। बाजार में रंग-पिचकारियों की करीब एक दर्जन से अधिक दुकानें लगी हुई है, जहां पहुंचकर लोग धुलेंडी को लेकर खरीदी कर रहे है। जैसे-जैसे पर्व नजदीक आएगा, बाजारों में रौनक बढ़ने के साथ खरीदी का दौर भी चलेगा। शहर के आजाद चौक पर रंग-पिचकारी व्यवसायी उमेश सोलंकी एवं विक्की सोलंकी ने बताया कि पिछले दो वर्षों से वह यह व्यवसाय कर रहे है। उनके द्वारा इंदौर और दिल्ली से रंगों और पिचकारियों की खरीदी की गई है। उनकी दुकान पर रंगों में हर्बल रंग 20 से लेकर 600 रुपए और रंग-बिरंगे गुलाल 100 से लेकर 150 रुपए बोरी के हिसाब से उपलब्ध है। उसके अलावा पिचकारियों में 20 से लेकर 2 हजार रूपए तक की पिचकारियां मौजूद है । जिसमें नई पिचकारियों में कुल्हाड़ी, हनुमानजी के गधा वाली पिचकारी, हथोड़ा पिचकारी, बंदूक और छतरी वाली पिचकारी आदि नई पिचकारी है। इसके अलावा प्रेशर गन 120 से लेकर 800 रूपए तक, टैंक 100 से लेकर 1 हजार रूपए और सिलेंडर 400 से लेकर 1 हजार रूपए के साथ इलेक्ट्रॉनिक बैटरी वाली पिचकारी 300 से लेकर 2 हजार, मॉस्क 20 से 150 रुपए और वीक 70 से 150 रुपए तक उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष भाव में कोई वृद्धि नहीं हुई है। होली पर्व नजदीक आते ही रंग-पिचकारियों की बिक्री में बढ़ोतरी होगी।
