
छिंदवाड़ा. लावाघोघरी पुलिस ने ग्राम रजोला रैय्यत ने कार्रवाई कर दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक पिस्टल सहित जिंदा कारतूस व एक खाली खोखा बरामद किया है. पुलिस ने बताया कि पुलिस ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डे द्वारा समस्त थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को अवैध गतिविधियों मे सख्त कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है, इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक चरण लाल उईके के नेतृत्व में लावाघोघरी पुलिस स्टाफ के द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम रजोल रैय्यत में दो आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. पुलिस ने बताया कि बीते दिवस मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि ग्राम रजोल रैय्यत में दो लडके बाइक से घूम रहे है और उनके पास पिस्टल रखी हुई है दोनों युवक कोई कोई गंभीर घटना को अंजाम करने की फिराक में है.सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ग्राम रजोल रैय्यत पहुंची जहां पुलिस ने बाइक में बैठे दो युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की इस दौरान एक युवक ने अपना नाम अरविन्द पिता मनोज आहके 21 साल निवासी ग्राम छिपानाला और दूसरे युवक ने अपना नाम रमेश पिता लक्ष्मण धुर्वे 29 साल निवासी छिपानाला बताया. पुलिस ने जब दोनों युवकों की तलाशी ली तो पुलिस को उनके पास रखी एक पिस्टल , एक जिंदा कारतूस और एक खाली खोखा बरामद हुआ. पुलिस ने पिस्टल और कारतूस जब्त कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है. इस कार्रवाई में लावाघोघरी थाना प्रभारी चरणलाल उईके,सउनि बीएस रघुवंशी प्र. आर. लवसिंह रघुवंशी प्र.आर. बृजकिशोर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है.
