प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ चिटनिस के निधन पर खरगे ने जताया शोक

नई दिल्ली 23 अक्टूबर (वार्ता) प्रख्यात भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक डॉ. एकनाथ चिटनिस के निधन पर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दुख व्यक्त किया है।डॉ. चिटनिस का बुधवार को पुणे में एक सौ वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दुख जताते हुए कहा कि डॉ. चिटनिस के निधन से उन्हें गहरा दुःख हुआ है। उन्होंने कहा, “डॉ. चिटनिस एक दूरदर्शी वैज्ञानिक और संस्थान निर्माता थे जिन्होंने भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसरो के पूर्ववर्ती संस्थान की स्थापना में मदद करने से लेकर भारत के पहले रॉकेट प्रक्षेपण के लिए थुम्बा का चयन करने और (इन्सैट) जैसी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने तक, उनके योगदान ने देश की वैज्ञानिक नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।”

श्री खरगे ने कहा कि अंतरिक्ष अनुसंधान में उनकी उत्कृष्ट विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उनके परिवार, छात्रों और वैज्ञानिक समुदाय के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना।

डॉ. चिटनिस के निधन पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि वह फरवरी 1963 में आईएनसीओएसपीएआर के निर्माण के समय मौजूद थे जिनके कारण छह साल बाद इसरो का जन्म हुआ। उन्होंने कहा, “चिटनिस वास्तव में हमारे अंतरिक्ष अभियान के प्रतीक चिन्हों में से एक हैं।”

 

 

Next Post

छिंदवाड़ा में चोरी की घटनाएं बढ़ी, पुलिस के ढीले रवैये से बढ़े हौसले

Thu Oct 23 , 2025
छिंदवाड़ा। शहर में चोरों ने आतंक मचा रखा है। बीते एक माह में कोतवाली, कुंडीपुरा और देहात थाना क्षेत्रों में आधा दर्जन से अधिक चोरी की वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। बुधवार की रात परतला स्थित पंचमुखी शिव […]

You May Like