मनमोहन सिंह के नाम पर कांग्रेस शुरू करेगी फेलोशिप

इंदौर: दिवंगत मनमोहन सिंह के नाम से कांग्रेस फेलोशिप देगी. इसके लिए हर साल देशभर से 50 मिड-कैरियर पेशेवरों का चयन किया जाएगा.इसके पीछे कांग्रेस की सोच यह है कि एक आधुनिक और प्रगतिशील भारत का निर्माण किया जा सके. उन्हें पेशेवर पृष्ठभूमि वाले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा मेंटरशिप दी जाएगी. कांग्रेस की रणनीति है कि आने वाले समय में आधुनिक और प्रगतिशील भारत के निर्माण में ये पेशेवर मुख्य भूमिका अदा करेंगे.

कांग्रेस डॉ. मनमोहन सिंह फेलोज़’ कार्यक्रम के तहत हर साल देश भर से 50 मिड-कैरियर प्रोफेशनल्स की पहचान कर चयन करेगा. इस वर्ष उक्त कार्यक्रम में शामिल होने हेतु एप्लीकेशन फॉर्म की साईट ओपन की गई है । जिसमें 15 मई 2025 तक फार्म भरे जा सकते है. चयनित अभ्यर्थियों की घोषणा 15 जून 2025 तक कर दी जाएगी. उसके बाद उक्त फैलोशिप की शुरुआत होगी.प्रदेश कांग्रेस क¸ोमी एकता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सच सलूजा ने बताया कि आल इंडिया कांग्रेस द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की याद में पोलिटिकल फेलोशिप कार्यक्रम शुरु किया जा रहा है. यह एक महत्पूर्ण फेलोशिप प्रोग्राम है, जिसमे वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में पेशेवर राजनीति के गुण सीखेंगे.

Next Post

सीएम डॉ यादव ने निहारा मांडू का पुरातात्विक वैभव

Thu Apr 10 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कल रात्रि विश्राम मांडू में करने के बाद आज प्रातः माण्डू के ऐतिहासिक पुरातात्विक वैभव को निहारा । उन्हें पुरातत्व विभाग के अधिकारियों द्वारा ऐतिहासिक धरोहरों के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like