
सतना/चित्रकूट। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय कैंपस में प्रबंधन दिवस के अवसर पर कुलगुरु प्रो आलोक चौबे ने वृक्षारोपण किया।
इस मौके पर कुलगुरु प्रो. चौबे ने कहा कि प्रबंधन केवल संसाधनों के कुशल उपयोग तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रकृति, समाज और भावी पीढ़ियों के प्रति उत्तरदायित्व का निर्वहन भी है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सतत संकल्प है। सभी को कम से कम एक पौधा रोपित कर उसके संरक्षण का दायित्व लेना चाहिए।
कार्यक्रम में संकायों के अधिष्ठाता, प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
