न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री लक्सन 16 मार्च को आधिकारिक यात्रा पर भारत आएंगे

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री लक्सन 16 मार्च को आधिकारिक यात्रा पर भारत आएंगे

नयी दिल्ली, 10 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन 16-20 मार्च के दौरान भारत की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे।

विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यहां बताया कि श्री लक्सन के साथ उनकी सरकार के मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों, व्यवसायों, मीडिया और भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों सहित न्यूजीलैंड का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा।

प्रधानमंत्री के रूप में श्री लक्सन की यह पहली भारत यात्रा होगी। वह 20 मार्च को वेलिंगटन लौटने से पहले मुंबई भी जाएंगे।

श्री लक्सन 17 मार्च को श्री माेदी के साथ भारत-न्यूजीलैंड संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर द्विपक्षीय बैठक करेंगे। श्री मोदी गणमान्य अतिथि के सम्मान में दोपहर के भोजन की मेजबानी करेंगे। वह उसी दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी भेंट करेंगे।

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री 17 मार्च को अपराह्न नई दिल्ली में 10वीं रायसीना संवाद 2025 के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य भाषण देंगे। वह 19-20 मार्च को मुंबई में रहेंगे, जहां वह भारतीय व्यापारिक नेताओं और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि श्री लक्सन की यात्रा भारत और न्यूजीलैंड के बीच लंबे समय से और स्थायी संबंधों को रेखांकित करती है। यह सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने तथा हमारे लोगों के बीच घनिष्ठ संबंधों को गहरा करने के लिए दोनों देशों की निरंतर प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।

Next Post

ताकाशी नाकाजिका होंडा कार्स इंडिया के अध्यक्ष एवं सीईओ नियुक्त

Mon Mar 10 , 2025
नयी दिल्ली, 10 मार्च, (वार्ता) होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड ने श्री ताकाशी नाकाजिमा को होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड का नया अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि श्री नाकाजिमा की नियुक्ति एक अप्रैल, 2025 से प्रभावी होगी। उनकी नियुक्ति […]

You May Like