दमोह शहर सहित जिलेभर में शानदार होली मिलन समारोह आयोजित

दमोह: जिले में होलिका दहन के बाद दूसरे दिन भी होली का उत्साह बच्चों से लेकर सभी में देखा जा रहा है। जगह-जगह होली का पर्व गुलाल की बौछार से और रंग से रंग जा रहा है। सभी एक- दूसरे से गले लगा कर होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं .वहीं शानदार पकवान, स्वादिष्ट भोजन का भी आनंद ले रहे हैं. होली का भव्य आयोजन जगह आयोजित किया गया है।
दमोह कलेक्टर निवास बंगाल के 100 वर्ष पूर्ण हो जाने पर यहां भी होली मिलन समारोह रखा गया है। वहीं भाजपा कार्यालय में भी भव्य होली पर्व मनाया जाएगा। वहीं दमोह शहर के विभिन्न चौराहा चौराहा पर रंग-बिरंगे कपड़े पहने हुए जन आनंद ले रहे हैं।

वही दमोह कलेक्टर श्री कोचर और पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति संबंधी के निर्देशन में जिले भर में पुलिस प्रशासनिक व्यवस्थाएं अलर्ट रूप से देखी जा रही है। दमोह शहर के घंटाघर पर वाहन चेकिंग कार्रवाई के साथ फायर ब्रिगेड ब्रज वाहन पुलिस व्यवस्था तैनात है,वहीं बस स्टैंड पर वाहन चेकिंग करवाई। एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदोरिया, सीएसपी एचआर पांडे, टीआई मनीष कुमार, एसडीएम आरएल बागरी, तहसीलदार रॉबिन जैन, रघुनंदन चतुर्वेदी, सीएमओ राजेंद्र सिंह,टीआई देहात अमित गौतम, टीआई फेमिदा खान, यातायात दलबीर सिंह मार्को, सहित पुलिस तैनात है‌।

Next Post

BSF के बाद अब शिक्षा विभाग में जलवा, जिला पुस्तकालय के 4 और छात्रों को मिली सरकारी नौकरी

Wed Mar 4 , 2026
राजगढ़: जिला मुख्यालय राजगढ़ में स्थित शासकीय जिला पुस्तकालय की पुस्तकों से पढ़ाई करते हुए 4 अभ्यर्थियों का शासकीय प्राथमिक शिक्षक परीक्षा में चयन हुआ है. गौरतलब है कि राजगढ़ में सब्जी बाजार स्थित गंज स्कूल में जिला पुस्तकालय संचालित हो रहा है. यहां पर विभिन्न विषयों, ज्ञानवर्धक, प्रतियोगी परीक्षाओं […]

You May Like