BSF के बाद अब शिक्षा विभाग में जलवा, जिला पुस्तकालय के 4 और छात्रों को मिली सरकारी नौकरी

राजगढ़: जिला मुख्यालय राजगढ़ में स्थित शासकीय जिला पुस्तकालय की पुस्तकों से पढ़ाई करते हुए 4 अभ्यर्थियों का शासकीय प्राथमिक शिक्षक परीक्षा में चयन हुआ है.
गौरतलब है कि राजगढ़ में सब्जी बाजार स्थित गंज स्कूल में जिला पुस्तकालय संचालित हो रहा है. यहां पर विभिन्न विषयों, ज्ञानवर्धक, प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें मौजूद है. प्रतिदिन यहां सौ से अधिक युवा, विद्यार्थी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी अध्ययन हेतु आते है.
बेहतर सुविधा, मार्गदर्शन मिलता है
जिला पुस्तकालय में रोजाना 100 से 125 विद्यार्थी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी व युवा पढ़ाई करने आते है. यहां बेहतर बैठक व्यवस्था के साथ 70 से 80 कुर्सियां लगी है.
पुस्तकालय प्रभारी आशीष कौशिक के अनुसार पुस्तकालय प्रतिदिन सुबह 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक सतत् रुप से संचालित रहता है. अपनी सुविधानुसार विद्यार्थी, अभ्यर्थी यहां आकर पुस्तकों का अध्ययन करते है.
प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तके भी उपलब्ध
यही नहीं यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अनेक अभ्यर्थी आते है. विशेष बात यह है कि उनकी डिमांड अनुसार प्रतियोगी पुस्तके मंगवाकर उपलब्ध कराई जाती है. इसके पूर्व पिछले माह भी जिला पुस्तकालय से पढ़ाई करने वाले तीन अभ्यर्थियों का चयन बीएसएफ में हो चुका है.
फ्री वायफाई सुविधा भी
जिला पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए ऑन लाइन सुविधा हेतु फ्री वॉयफाई की सुविधा भी उपलब्ध है. इन सब सुविधाओं एवं बेहतर मार्गदर्शन के चलते यहां अध्ययन करने वाले अभ्यर्थी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित हो रहे है.

Next Post

स्व. वीरेंद्र कुमार सखलेचा की जयंती पर विधानसभा के सेंट्रल हॉल में पुष्पांजलि

Wed Mar 4 , 2026
भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरेंद्र कुमार सखलेचा की जयंती के अवसर पर बुधवार को मध्यप्रदेश विधानसभा के सेंट्रल हॉल में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधानसभा की ओर से आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, […]

You May Like