
नयी दिल्ली 01 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 की डेकथलॉन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट तेजस्विन शंकर को बधाई दी और आगामी वर्षों में उनकी निरंतर सफलता की कामना की।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “भारतीय खिलाड़ी लगातार इतिहास रच रहे हैं और देश का मान बढ़ा रहे हैं। तेजस्विन शंकर ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल में पुरुषों की डेकाथलॉन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। उन्होंने 10 स्पर्धाओं में शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन किया। उन्हें बधाई। वे ऐसे ही चमकते रहें। मेरी शुभकामनाएं।
उल्लेखनीय है कि तेजस्विन शंकर ने पुरुषों की डेकाथलॉन स्पर्धा में कुल 7,976 अंक हासिल करके ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता है। इसी के साथ वह कठिन 10-स्पर्धाओं वाली प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। ग्रेनेडा के लिंडन विक्टर ( 8,096 अंक) के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया और कनाडा के डेमियन वार्नर (8,036 अंक) के साथ रजत पदक जीता।
