भगवान श्रीराम और सनातन धर्म के अपमान का आरोप, थाने में शिकायत

जबलपुर: संसद परिसर में कथित नाट्य रूपांतरण को लेकर जबलपुर में विवाद शुरू हो गया है। संजीवनी नगर थाने में भगवान श्रीराम और सनातन धर्म के अपमान का आरोप लगाने के साथ धार्मिक भावनाओं को आहत करने की लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।संजीवनी नगर निवासी अश्वनी तिवारी ने थाना प्रभारी को एक लिखित शिकायत में बताया कि सोशल मीडिया पर संसद परिसर नई दिल्ली का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

शिकायतकर्ता अश्वनी तिवारी का आरोप है कि इस वीडियो में सांसद, अयोध्या के श्रीराम मंदिर के चंदे को लेकर संसद परिसर के बाहर एक नाटक (नाट्य रूपांतरण) कर रहे हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस कृत्य से भगवान श्रीराम और सनातन धर्म से जुड़े श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। थाना प्रभारी को सौंपे गए शिकायती पत्र में अश्वनी तिवारी ने कार्रवाई की मांग की है ।

Next Post

सीएम डॉ यादव ने कॉमनवेल्थ पदक विजेताओं को दी बधाई, सागर की यामिनी मौर्य की उपलब्धि को बताया प्रेरणादायी

Sat Aug 1 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने सागर की बेटी यामिनी मौर्य की उपलब्धि की विशेष सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने अनुशासन और अथक परिश्रम से साबित कर दिया […]

You May Like