रोजहा गांव से 11 फीट लंबे मगर का सुरक्षित रेस्क्यू

सीधी। अमरपुर क्षेत्र के रोजहा गांव में शनिवार, 22 अगस्त को उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के समीप एक विशालकाय मगर दिखाई दिया। ग्रामीणों की सूचना पर वन मंडल सीधी एवं घड़ियाल अभयारण्य सीधी की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और करीब 11 फीट लंबे नर मगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू किए गए मगर की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई गई है। वन विभाग की टीम ने काफी सावधानी के साथ मगर को सुरक्षित पकड़ा और उसे मर्सरहा घाट स्थित सोन नदी में स्वच्छंद विचरण के लिए छोड़ दिया। मगर के रेस्क्यू अभियान में वनपाल पंकज मिश्रा, वनरक्षक जोखी लाल प्रजापति, परशुराम पठारी, दीपक पनिका एवं तीरथ यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संयुक्त टीम की तत्परता से मगर को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

वन विभाग की इस कार्रवाई से जहां ग्रामीणों ने राहत की सांस ली, वहीं वन्यजीव को उसके प्राकृतिक रहवास में सुरक्षित छोड़े जाने की भी सराहना की जा रही है।

Next Post

राष्ट्रीय गीत को सांप्रदायिक दबाव, वोट बैंक की राजनीति के अधीन करने के हर प्रयास का विरोध किया जाएगा: भाजपा

Sat Aug 22 , 2026
नयी दिल्ली, 22 अगस्त (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘वंदे मातरम् ..’ के प्रथम दो पद को गाने के कांग्रेस पार्टी के प्रस्ताव की निंदा करते हुए कहा है कि वह राष्ट्रीय गीत को सांप्रदायिक दबाव, राजनीतिक तुष्टीकरण अथवा संकीर्ण वोट-बैंक की राजनीति के अधीन करने के हर प्रयास […]

You May Like