सांसद और अभिनेता मनोज तिवारी ने किए भगवान महाकाल के दर्शन

उज्जैन:महाकालेश्वर मंदिर में 30 जुलाई से 6 अगस्त तक लड्डू प्रसाद का कुल 497.439 क्विंटल विक्रय हुआ। इससे मंदिर समिति को कुल 2 करोड़ 35 लाख 26 हजार 650 रुपए की आय प्राप्त हुई। इस प्रकार आठ दिनों में कुल 497.439 क्विंटल लड्डू प्रसाद का विक्रय हुआ, जिसकी कुल राशि 2 करोड़ 35 लाख 26 हजार 650 रही। वहीं 30 जुलाई से 6 अगस्त तक शीघ्र दर्शन व्यवस्था के अंतर्गत कुल 1 लाख 40 हजार 228 टिकट विक्रय किए गए। इससे मंदिर समिति को कुल 3 करोड़ 50 लाख 57 हजार की आय प्राप्त हुई।

शीघ्र दर्शन से प्राप्त उक्त आय का उपयोग मंदिर में श्रद्धालुओं को दी जा रही सुविधाओं एवं विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए निरंतर किया जा रहा है। वहीं लोकसभा सांसद एवं फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी ने भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन लाभ लिए। दर्शन उपरांत मनोज तिवारी का स्वागत एवं सत्कार उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने किया। मप्र के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार भी महाकाल दर्शन करने पहुंचे। उनके साथ ही बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार भी आशीर्वाद लेने आए।

Next Post

भोपाल पुलिस कमिश्नर को तीन दिन में कार्रवाई के निर्देश

Fri Aug 7 , 2026
जबलपुर:मप्र हाईकोर्ट ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, जबरन गर्भपात, मारपीट और धमकी के आरोपों वाली शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने के मामले को सख्ती से लिया है। जस्टिस हिमांशु जोशी की एकलपीठ ने भोपाल पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिए हैं कि पीड़िता की शिकायत पर तीन दिन […]

You May Like