बिग बास्केट का ऑर्डर रुकवाकर बचाई ठगी की रकम

इंदौर. एरोड्रम क्षेत्र के व्यापारी के साथ हुई साइबर ठगी में पुलिस ने दो घंटे में 1.44 लाख रुपए बचा लिए. ठगों ने व्यापारी के दूसरे खाते से बिग बास्केट पर सामान का ऑर्डर किया था. इसके अलावा बिजली विभाग का अधिकारी बनकर एपीके फाइल डाउनलोड करवाने के बाद एक खाते से डेढ़ लाख रुपए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किए थे. शिकायत के बाद पुलिस ने बैंक खाते फ्रीज करवाए और बिग बास्केट से संपर्क कर ऑर्डर निरस्त कराया, जिसके बाद पूरी रकम क्रेडिट कार्ड में वापस आ गई. ठगी की रकम ऑनलाइन खरीदी के जरिए निकालने के करीब आधा दर्जन मामले हाल में सामने आए हैं.

Next Post

सीसीटीवी से पहचाना गया ट्रेन चोर नवीन पासी

Tue Sep 22 , 2026
इंदौर. यात्रियों का सामान चोरी करने वाले नवीन पासी को जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दो लैपटॉप और एक मोबाइल बरामद किया है. जांच में सामने आया कि करीब दो महीने पहले उज्जैन में ट्रेन से यात्री का लैपटॉप चोरी […]

You May Like