
इंदौर. यात्रियों का सामान चोरी करने वाले नवीन पासी को जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दो लैपटॉप और एक मोबाइल बरामद किया है. जांच में सामने आया कि करीब दो महीने पहले उज्जैन में ट्रेन से यात्री का लैपटॉप चोरी करने की वारदात में भी उसका नाम है. यह वारदात सीसीटीवी में कैद हुई थी. पूछताछ में नवीन ने कुछ साथियों के नाम बताए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है.
