भिंड: जिले के मेहगांव कस्बे में राजस्व विभाग के कर्मचारी ने घर अंदर फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। परिवार जनों ने जब फंदे पर झूलता हुआ देखा तो उपचार हेतु भिंड जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सुल्तान शर्मा (48 वर्ष) राजस्व विभाग में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे।
वे ग्वालियर रोड मेहगांव कस्बे के वार्ड नंबर चार में रहते थे। जनवरी महीने से उनका इलाज चल रहा था। छह जनवरी को उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके बाद से उनकी तबीयत लगातार खराब बनी हुई थी। इसी वजह से वे मानसिक तनाव में रहते थे। सुबह वे घर के अंदर अपने कमरे में थे। जब वे सुबह देर तक कमरे से नहीं निकले तो उनके बेटे गोपाल शर्मा ने पिता के कमरे में जाकर देखा। गेट खोलकर देखा तो उनके पिता फंदे पर लटके हुए मिले।
