अतिक्रमणकारियों पर चला ननि का डंडा, कटे 20 चालान, स्पॉट फाइन वसूला

जबलपुर: शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और स्वच्छता को गति देने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा लगातार कार्रवाई की गई। स्वास्थ्य विभाग एवं अतिक्रमण विभाग की संयुक्त टीम ने संभाग क्रमांक 13 के अंतर्गत आने वाले प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में सघन निरीक्षण कर कार्रवाई की। यह संयुक्त अभियान बस स्टैंड, तीन पत्ती चैक, मालवीय चैक और सिविक सेंटर जैसे व्यस्ततम सार्वजनिक स्थलों पर चलाया गया।

टीम ने फुटपाथों और मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ सडक़ किनारे कचरा फैलाने वाले दुकानदारों व व्यापारियों के खिलाफ मौके पर ही 20 चालान काटे गए और 12000 रूपये का स्पॉट फाइन, जब्ती की कार्रवाई की। कार्यवाही के दौरान अतिक्रमण प्रभारी कृष्णकांत रावत, अखिलेश भदौरिया, दीपेंद्र रावत, किशन दुबे, अभिषेक विश्वारी, अतिक्रमण दल प्रभारी जे. प्रवीण, दुर्गा एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन आदि उपस्थित रहे।

Next Post

पूर्व सांसद सज्जन कुमार का आज दिल्ली के निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा

Fri Aug 21 , 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व सांसद और 1984 के मामलों से जुड़े सज्जन कुमार का इलाज के दौरान गुरुवार दोपहर सफदरजंग अस्पताल में निधन हो गया है। वह 80 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया […]

You May Like