भाजपा प्रदेश कार्यालय में संभाग-जिला प्रभारियों की बैठक, संगठनात्मक रणनीति पर मंथन

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल तथा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में संभाग एवं जिला प्रभारियों की बैठक को संबोधित किया। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरूआ, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी और गौरव रणदिवे मंचासीन रहे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से जमीनी स्तर पर लागू करने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में विभिन्न जिलों से आए प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की गतिविधियों की जानकारी भी साझा की।

Next Post

आईसीसी के दखल से टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान का भारत के साथ खेलना सुनिश्चित हुआ: राजीव शुक्ला

Tue Feb 10 , 2026
नयी दिल्ली, 10 फरवरी (वार्ता) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मंगलवार को भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले जा रहे आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के हिस्सा लेने से जुड़े मसलों को सुलझाने में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की भूमिका की सराहना करते […]

You May Like