ऑटो चालक ने सुनसान राह पर ले जाकर महिला से किया दुष्कर्म

जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत गुरु नानक वार्ड की रहने वाली एक महिला को झांसे में लेकर एक ऑटो चालक ने सुनसान इलाके में उसके साथ बलपूर्वक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला का मुंह दबाकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट भी की और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरु नानक वार्ड निवासी 28 वर्षीय पीड़िता अपने घर से ग्वारीघाट जाने के लिए निकली थी। रास्ते में उसे एक ऑटो चालक मिला। सफर के दौरान शातिर ऑटो चालक ने महिला को अपनी बातों में फंसा लिया।

महिला को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने का झांसा देकर आरोपी ऑटो को निर्धारित रास्ते से भटका कर रजवाड़े ढाबे के पास एक बिल्कुल सुनसान इलाके में ले गया। सुनसान जगह पर पहुंचते ही आरोपी ने अचानक ऑटो रोक दिया और महिला के साथ जबरदस्ती करने लगा। अचानक हुए इस हमले से घबराई महिला ने अपनी जान और आबरू बचाने के लिए मौके पर जोर-जोर से चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया।

महिला की आवाज सुनकर कोई वहां न आ जाए, इस डर से दरिंदे ऑटो चालक ने उसका मुंह दबा दिया। जब महिला ने फिर भी विरोध करना जारी रखा, तो आरोपी ने उसके साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर बलपूर्वक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद बदहवास महिला को तड़पता छोड़ आरोपी अपना ऑटो लेकर तेजी से भाग निकला। बदहवास हालत में थाने पहुंची महिला ने पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी ऑटो चालक और उसके वाहन की पहचान के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Next Post

साकेत धाम आश्रम से चंदन का पेड़ चोरी

Tue Aug 25 , 2026
जबलपुर: ग्वारीघाट थाना अंतर्गत साकेत धाम आश्रम में चोरों ने धावा बोल परिसर के पीछे लगा कीमती चंदन का पेड़ काट दिया और फरार हो गए। पुलिस के अनुसार आश्रम के मैनेजर राकेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि बीती रात सभी कर्मचारी सो गए थे और गार्ड नरेश रात की […]

You May Like