आईसीसी के दखल से टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान का भारत के साथ खेलना सुनिश्चित हुआ: राजीव शुक्ला

नयी दिल्ली, 10 फरवरी (वार्ता) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मंगलवार को भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले जा रहे आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के हिस्सा लेने से जुड़े मसलों को सुलझाने में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की भूमिका की सराहना करते हुए इसे एक “बड़ी कामयाबी” और सभी स्टेकहोल्डर्स के लिए फायदे का सौदा बताया।
लाहौर में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के साथ आईसीसी के प्रतिनिधियों की बातचीत के नतीजे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शुक्ला ने कहा कि क्रिकेट के खेल को प्राथमिकता देकर एक दोस्ताना हल निकाल लिया गया है।
शुक्ला ने कहा, “मैं आईसीसी के प्रतिनिधियों द्वारा शुरू की गई बातचीत का नतीजा देखकर बहुत खुश हूं, जो लाहौर में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड से बात करने गए थे। यह एक अच्छा हल है, एक दोस्ताना हल है जो क्रिकेट को प्राथमिकता और खेल को अहमियत देने के लिए निकाला गया है।”
उन्होंने पहल करने और सभी पार्टियों को कामयाबी से बातचीत की टेबल पर लाने के लिए आईसीसी की तारीफ करते हुए कहा, “यह पहल करने, इस मुद्दे को सुलझाने और क्रिकेट को फिर से सबसे आगे लाने के लिए आईसीसी को बहुत-बहुत बधाई। यह एक बड़ी कामयाबी है। उन्होंने कहा यह हम सभी के लिए अच्छी खबर है, और 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के साथ होने वाले मैच में पाकिस्तान खेलेगा। यह विश्व कप भी एक बड़ी सक्सेस स्टोरी होगी।”
उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान बंगलादेश की चिंताओं पर भी ध्यान दिया गया था और बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड नतीजे से खुश था।
उन्होंने कहा, “जहां तक इस बातचीत का सवाल है, बंगलादेश की भावनाओं को भी शांत किया गया है, और उनके बोर्ड को कुछ राहत मिली है। वे भी खुश हैं और असल में, उन्होंने आईसीसी की कोशिशों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि मैच होगा और विश्व कप एक सफल टूर्नामेंट होगा।”

Next Post

आला अफसरों ने ग्वालियर के अस्पतालों में पहुंचकर घायलों से मुलाकात की, एक मौत और सात के घायल होने की पुष्टि

Tue Feb 10 , 2026
ग्वालियर: कलेक्टर, आईजी समेत जिले के आला प्रशासनिक अधिकारियों ने आज दोपहर ग्वालियर के विभिन्न अस्पतालों में पहुंचकर डबरा में हुई भगदड़ में घायल हुई महिलाओं से मुलाकात कर उनकी हालत और इलाज के बारे में जानकारी ली। इनमें से चार लोगों का उपचार डबरा अस्पताल में चल रहा है […]

You May Like