आला अफसरों ने ग्वालियर के अस्पतालों में पहुंचकर घायलों से मुलाकात की, एक मौत और सात के घायल होने की पुष्टि

ग्वालियर: कलेक्टर, आईजी समेत जिले के आला प्रशासनिक अधिकारियों ने आज दोपहर ग्वालियर के विभिन्न अस्पतालों में पहुंचकर डबरा में हुई भगदड़ में घायल हुई महिलाओं से मुलाकात कर उनकी हालत और इलाज के बारे में जानकारी ली। इनमें से चार लोगों का उपचार डबरा अस्पताल में चल रहा है जबकि एक बच्ची और एक महिला को ग्वालियर स्थित एप्पल हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है । वहीं घायलों को जे .ए.एच में भी उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलने पर कलेक्टर रुचिका चौहान ने एप्पल हॉस्पिटल एवं जे.ए.एच अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना साथ ही चिकित्सकों को उपचार की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। घटना की सूचना मिलने पर आईजी अरविंद सक्सेना एडिशनल एसपी सुमन गुर्जर एवं एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल, सी एम एच ओ डॉ सचिन श्रीवास्तव भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घायलों का हाल जाना । प्रशासन ने घटना के बाद स्थिति नियंत्रण में होने का दावा करते हुए कहा कि कलश यात्रा अपने तय मार्ग से होते हुए नवग्रह शक्तिपीठ पर पहुंच गई है।

Next Post

वाहनों की खुदरा बिक्री जनवरी में 17.6 प्रतिशत बढ़ी

Tue Feb 10 , 2026
नयी दिल्ली, 10 फरवरी (वार्ता) वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) सुधारों और अच्छी फसल के कारण वाहनों की खुदरा बिक्री जनवरी में सालाना आधार पर 17.61 प्रतिशत बढ़कर 27,22,558 इकाई पर पहुंच गयी। वाहन डीलरों के महासंघ (फाडा) द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों में बताया गया है कि जनवरी में […]

You May Like