
सतना। मैहर जिले के वृत्त अमरपाटन में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान के अंतर्गत आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में सघन छापामार कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के दौरान विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई। ग्राम देवरी में नीतीश जायसवाल के मकान से 26 लीटर कच्ची शराब, काजल जायसवाल के मकान से 150 किलो महुआ लाहन बरामद और ग्राम -गंजास में महारानिया प्रजापति के मकान से 90 किलो महुआ लाहन, रामवती उर्फ़ कजरी प्रजापति के मकान से 90 किलो महुआ लाहन एवं प्रतिमा प्रजापति के मकान से 345 किलो महुआ लाहन और 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। बरामद महुआ लाहन को मौके पर नष्ट कर दिया गया। गुरुवार की कार्यवाही में कुल 36 लीटर कच्ची शराब एवं 675 किलो महुआ लाहन बरामद हुआ। जिसे देखते हुए आबकारी अधिनियम के अंतर्गत संबंधित आरोपियों के विरुद्ध 5 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इसके अलावा संयुक्त दल द्वारा कंपोजिट मदिरा दुकान रामनगर का निरीक्षण भी किया गया।
