आंगनवाड़ी भर्ती में रिश्वतखोरी मामले में परियोजना अधिकारी नीलम पटेरिया निलंबित

शिवपुरी: जिले के पोहरी अनुविभाग की महिला एवं बाल विकास परियोजना में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती प्रक्रिया में घूसखोरी का मामला सामने आया है। मामला सामने आने के बाद कलेक्टर ने परियोजना अधिकारी को सस्पेंड कर दिया। वीडियो में लेने-देन की बात आई सामने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।

वीडियो में परियोजना अधिकारी नीलम पटेरिया भर्ती में पैसों के लेनदेन की बात करते हुए नजर आ रही थीं। वीडियो की जांच के बाद कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नीलम पटेरिया का तबादला कर उन्हें जिला बाल संरक्षण अधिकारी कार्यालय, महिला एवं बाल विकास, शिवपुरी में पदस्थ कर मामले की जांच पोहरी एसडीएम मोतीलाल अहिरवार को सौंप दी।

जांच में पता चला कि नीलम पटेरिया, जो खंड स्तरीय चयन समिति की सदस्य सचिव थीं, ने चयन प्रक्रिया सही तरीके से और पारदर्शिता के साथ नहीं की। उन्होंने अधूरी जानकारी दी, जरूरी दस्तावेज समय पर नहीं दिए और बिना अनुमति अपने घर से बाहर रहकर काम किया। इसी कारण ग्वालियर संभाग आयुक्त ने कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर नीलम पटेरिया को तुरंत निलंबित कर दिया। निलंबन के दौरान उनका कार्यालय कलेक्टर कार्यालय, शिवपुरी रहेगा।

Next Post

कश्मीरी पंडित नर्स की हत्या के मामले में एसआईए ने श्रीनगर में कई जगहों पर छापे मारे

Tue Aug 12 , 2025
श्रीनगर, 12 अगस्त (वार्ता) जम्मू-कश्मीर पुलिस की राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने मंगलवार को 1990 के दशक की शुरुआत में एक कश्मीरी पंडित नर्स की हत्या के सिलसिले में श्रीनगर जिले में कई स्थानों पर छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के […]

You May Like