त्योहारों पर बढ़ती महंगाई से आम आदमी की रसोई का बजट बिगड़ा : खरगे

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने देश में बढ़ती महंगाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ध्यान भटकाने वाले स्टंट और बेतुकी बातों में लोगों को उलझाकर अपनी करतूतों पर पर्दा डालना चाहती है लेकिन कांग्रेस और जनता महंगाई के मुद्दे पर सवाल पूछती रहेगी। श्री खरगे ने त्योहारों के बीच आम आदमी की रसोई पर पड़ रहे महंगाई के असर का जिक्र करते हुए कहा कि प्याज के दाम एक साल में 59 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं और कई शहरों में यह 50 से 60 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।

उन्होंने चीनी की कीमत 60 से 70 रुपये प्रति किलो और कुछ जगहों पर 72 रुपये तक पहुंचने का दावा किया। वहीं, सरसों तेल के दाम 200 रुपये प्रति लीटर से अधिक होने की बात कही। कांग्रेस अध्यक्ष ने खाद्य महंगाई दर 5.52 प्रतिशत और थोक महंगाई दर 9.78 प्रतिशत का हवाला देते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों से भाजपा की सरकार है लेकिन ‘अच्छे दिनों’ में कभी दाल, कभी सब्जी, कभी तेल और कभी चीनी आम आदमी का बजट बिगाड़ती रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को ध्यान भटकाने के बजाय महंगाई पर जवाब देना चाहिए और जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

.....

Next Post

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच वैश्विक और घरेलू सर्राफा बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है, जिससे सोने-चांदी की कीमतों में मामूली नरमी आई है

Wed Aug 26 , 2026
नई दिल्ली, ईरान और अमेरिका के बीच जारी भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक संकट के कारण निवेशकों में घबराहट बनी हुई है, जिससे सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग प्रभावित हो रही है। बुधवार को एमसीएक्स (MCX) पर सोने का वायदा भाव हल्की बढ़त के साथ 1,62,910 रुपये प्रति […]

You May Like