आजीविका मिशन का राखी मेला महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की महत्वपूर्ण पहल: रीती

सीधी। आजीविका मिशन का राखी मेला महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की महत्वपूर्ण पहल है। उक्त उद्गार आज आजीविका मिशन के आयोजन में महिला स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की विशेष प्रदर्शनी व बिक्री के मानस भवन में 25 अगस्त तक सजे मेला का शुभारंभ करते हुये सीधी विधायक रीती पाठक ने व्यक्त किया।

राखी के पर्व को स्थानीयता, महिला उद्यमिता और आत्मनिर्भरता से जोड़ते हुए आजीविका मिशन द्वारा मानस भवन में तीन दिवसीय राखी मेले का आयोजन किया जा रहा है। 23 से 25 अगस्त तक आयोजित मेले में जिले के महिला स्व-सहायता समूहों एवं स्थानीय उद्यमियों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की जा रही है। मेले की थीम स्थानीय उत्पाद, स्थानीय पहचान, आत्मनिर्भर सीधी की शान रखी गई है। शुभारंभ अवसर पर विधायक रीती पाठक ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की जानकारी ली। विधायक श्रीमती पाठक ने कहा कि स्थानीय उत्पाद किसी क्षेत्र की पहचान और वहां के लोगों के हुनर का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों की खरीदारी केवल एक वस्तु खरीदना नहीं बल्कि ग्रामीण महिलाओं की मेहनत और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से महिला स्व-सहायता समूहों को सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचने का अवसर मिलता है। इससे महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है नए बाजार विकसित होते हैं और उनकी आय में वृद्धि की संभावनाएं मजबूत होती हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह ने कहा कि महिला स्व-सहायता समूहों ने ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को नई दिशा दी है। उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने से महिलाओं को अपनी मेहनत का बेहतर मूल्य प्राप्त होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि सीधी के ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध स्थानीय संसाधनों और महिलाओं के पारंपरिक कौशल में बड़ी संभावनाएं हैं। राखी मेला इन उत्पादों को व्यापक पहचान देने का महत्वपूर्ण मंच है। मेले में जिला प्रबंधक शैलेंद्र द्विवेदी, देवेश मिश्रा, विजय शंकर गिरी गोस्वामी, अजय सिंह, प्रशांत मिश्रा, विखं प्रबंधक चंद्रकांत सिंह, अशोक पांडे, सुरजीत सिंह, राहुल शुक्ला, सहा. विखं प्रबंधक मनोज मिश्रा, भरत सोनी, अरुण गौतम, विनोद कुशवाहा, संजीव सिंह, अनामिका मिश्रा, मीणा गुर्जर, नीरज सोनी, सुनील यादव सहित ग्रामीण आजीविका मिशन के अधिकारी-कर्मचारी एवं महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्य उपस्थित रहीं।

००

महुआ लड्डू और कुकीज से लेकर बांस, जूट व हैंडलूम तक

मेले में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के महिला स्वसहायता समूहों द्वारा तैयार विविध उत्पाद आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं। यहां मिलेट्स उत्पाद, महुआ उत्पाद, देशी अरहर दाल, बांस एवं जूट उत्पाद, हैण्डलूम सामग्री, अचार, मूर्तियां, पंजा दरी, दोना-पत्तल और एलईडी बल्ब सहित अनेक स्थानीय उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। स्थानीय स्तर पर तैयार महुआ लड्डू और महुआ कुकीज विशेष रूप से लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।

००

मानस भवन में 25 तक चलेगा मेला

आजीविका मिशन द्वारा आमजन से 25 अगस्त तक मानस भवन में आयोजित राखी मेले में पहुंचकर स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करने की अपील की गई है। राखी के पर्व पर आयोजित यह मेला महिला समूहों के हुनर, स्थानीय उत्पादों की पहचान और आत्मनिर्भर सीधी के संकल्प को एक साथ मजबूत करने का अवसर प्रदान कर रहा है।

००००००००००००

Next Post

कल्टस एड्यूकेशन, अमेजन वेब सर्विसेज ने शुरू किया क्लाउड एआई कौशल विकास कार्यक्रम

Sun Aug 23 , 2026
नयी दिल्ली, 23 अगस्त (वार्ता) छोटे मझोले शहरों के लोगों , विशेष रूप से युवा वर्ग को नये दौर के हुनर के साथ रोजगार बाजार के लिए सशक्त करने के उद्येश्य से कल्टस एड्यूकेशन ने अमेजन वेब सर्विसेज के साथ मिल कर पूरे देश में क्लाउड व कृत्रिम मेधा (एआई) […]

You May Like