
जबलपुर: विजय नगर थाना अंतर्गत कचनार सिटी में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए जेवरात, लेपटॉप पार कर दिया। इसके अलावा चोरों ने रांझी थाना अंतर्गत मड़ई स्थित एक दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया । पुलिस ने दोनों ही मामलों में प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।
विजय नगर पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम अजय अग्रवाल निवासी कचनार सिटी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह दवाईयों का व्यवसाय करता है घर में ताला लगाकर दवा व्यवसाय के लिये निकल गया था घर में कोई नहीं था जब वापस लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ था। जेवरात, लेपटॉप गायब था। इसी प्रकार रांझी थाने में छोटेलाल चौधरी निवासी मड़ई रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह इलेक्ट्रिक का काम करता है उसकी दुकान मड़ई देशी कलारी के पास है बीती रात 9 बजे दुकान बंद करके ताला लगाकर घर आ गया था। वह दुकान पहुंचा तो शटर में लगा ताला टूटा था। कॉपर वायर लगभग 18 किलो समेत अन्य सामान लगभग 50 हजार रूपये का सामान गायब था।
चार भैंस ले गए चोर
सिहोरा थाने में श्यामलाल पटेल निवासी ग्राम मोहला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि चार भैंसे चराने छोड़ा गया था। जिन्हें अज्ञात चोर चुराकर ले गया । चारों भैंस कीमती लगभग 80 हजार रूपये है।
