खरगोन: कोतवाली क्षेत्र के गुलशन नगर में एक 18 वर्षीय बालक की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। बालक का जिला अस्पताल में पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी अनुसार संजय नगर निवासी मो. साद पिता रफीक (18) की करंट लगने से मौत हुई है।
उसे मृत अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया था। मृतक के पिता रफीक ने बताया कि साद गुलशन नगर स्थित फुटवेयर दुकान पर पिछले 3 वर्षों से काम कर रहा था। सोमवार दोपहर दुकान संचालक ने सूचना दी कि साद को करंट लग गया। परिजनों ने नाराजगी जताई कि साद को इलेक्ट्रिक का कोई काम नही आता था, दुकानदार ने उससे काम नही कराना था। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु की है।
