इंदौर: गार्बेज फ्री सिटी और वाटर प्लस सर्वे के लिए सर्वेक्षण दल आने वाला है. इसको लेकर आयुक्त ने आज निगम अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की बैठक में जलप्रदाय, स्वास्थ्य, ड्रेनेज, इंदौर स्मार्ट सिटी, उद्यान, जनकार्य, सीटीपीटी, विद्युत विभाग के अधिकारी को बुलाया गया था. बैठक में आयुक्त वर्मा ने सभी 85 वार्डो में सर्वेक्षण की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के आदेश दिए.
इसके अंतर्गत डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरे का पृथक्करण (सेग्रीगेशन), लीटर बिन की उपलब्धता, स्टॉर्म वाटर लाइन, सीवरेज चैंबर की पर्याप्त सफाई एवं संधारण कार्य को प्राथमिकता से किया जाएं. साथ ही, निर्माणाधीन भवनों के आसपास सुरक्षा, पुनः उपयोग वाले पानी (री-यूज वाटर) का अधिकतम उपयोग, एसटीपी प्लांट की उचित व्यवस्था, सार्वजनिक शौचालयों (सीटीपीटी), यूरिनल्स पर पर्याप्त संकेतक एवं ब्रांडिंग कार्य करने के निर्देश भी दिए गए
