यात्रियों को लेने गया चालक, ई रिक्शा हुआ चोरी

जबलपुर: रेल्वे स्टेशन मेट्रो बस स्टाप में खड़ा एक ई रिक्शा उस वक्त चोरी हो गया जब चालक सवारी लेने गया हुआ था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक कुंवर सिंह मरावी 54 वर्ष निवासी ग्राम दादा जमुनिया बरेला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मुन्ना शिल्पी का ई रिक्शा क्रमांक एमपी 20 जेड ई 3820 को किराये स चलाता है।

बीती रात 12-10 बजे से 12:30 बजे के बीच वह रेल्वे स्टेशन मेट्रो बस स्टाप पर सवारी लेने के लिये ई रिक्शा खड़ा किया फिर सवारी को आवाज देने के लिये ई रिक्शा से उतरकर कुछ दूर गया, कुछ समय बाद वापस आया तो उसका ई रिक्शा वहाँ पर नहीं था।

Next Post

जहर खाने से महिला की मौत

Sat Mar 8 , 2025
जबलपुर: अधारताल मोहरिया निवासी एक महिला ने जहरीली वस्तु का सेवन कर खुदकुशी कर ली। मृतिका ने यह आत्मघाती कदम किन पस्थितियों में उठाया यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है पुलिस मर्ग कायम कर जंाच कर रही है। पुलिस के मुताबिक   श्रीमति परवीन जहॉ 38 वर्ष निवासी राजाबाबा […]

You May Like