जागरेब 18 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन देशों की यात्रा के अंतिम पड़ाव पर बुधवार को यहां क्रोएशिया की राजधानी जागरेब पहुंच गये।
जागरेब अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर क्रोएशियाई प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेन्कोविच ने श्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। श्री मोदी कनाड़ा में जी-7 देशों के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद जागरेब पहुंचे हैं। यात्रा की शुरूआत में वह सबसे पहले साइप्रस गये थे। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक आज शाम होगी। क्रोएशियाई प्रधानमंत्री श्री मोदी के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन करेंगे। इसके बाद देर रात श्री मोदी स्वदेश रवाना हो जायेंगे।
प्रधानमंत्री ने जी-7 देशों की शिखर बैठक से इतर भागीदार देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक में आपसी संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा की।
Next Post
यादव ने विधानसभा अध्यक्ष तोमर से की सौजन्य भेंट
Wed Jun 18 , 2025
भोपाल, 18 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के प्रोफेसर कालोनी, भोपाल स्थित शासकीय निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट की। डॉ. यादव ने विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष ने भी पुष्पगुच्छ भेंटकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का […]

You May Like
-
12 months ago
तीन युवकों से मारपीट, ढाबा में तोडफ़ोड़
-
7 months ago
संगठन एकजुटता अभियान की धज्जियां
-
1 month ago
बरौंधा के चुवा गांव की घटना
-
8 months ago
मुख्यमंत्री से महापौर योगेश ताम्रकार की मुलाकात
