इंदौर:नगर निगम के रिमूवल दस्ते ने आज उज्जैन रोड पर 100 से ज्यादा अतिक्रमण हटाने के कारवाई की. यह कारवाई झोन 17 के वार्ड 18 में की गई है. उक्त सड़क पर अस्थाई गुमटी, पक्के निर्माण और शेड के कारण यातायात जाम होने की समस्या हो रही थी.नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर आज झोन क्रमांक 17 वार्ड क्रमांक 18 मोनी बाबा आश्रम से दीप माला ढाबा तक रिमूवल विभाग द्वारा यातायात में बाधक अतिक्रमण हटाए गए है.
प्रभारी अपर आयुक्त लता अग्रवाल ने बताया कि उज्जैन रोड पर मोनीबाबा आश्रम से दीपमाला ढाबा तक नगर निगम द्वारा 65 गुमटी, 20 पक्का निर्माण, तार फेंसिंग, शेड निर्माण सहित सर्विस रोड़ के 100 से ज्यादा अस्थाई अतिक्रमण हटाने के कारवाई की गई है. इस कार्रवाई में भवन अधिकारी वैभव देवलासे, जोनल अधिकारी नरेन्द्र कुरील, रिमूवल प्रभारी बबलू कल्याणे एवं बाणगंगा थाने का पुलिस बल और रिमूवल दस्ते के कर्मचारी मौजूद थे.
