प्लॉट दिलाने के नाम पर 8.25 लाख की धोखाधड़ी

इंदौर: विजय नगर थाना क्षेत्र में प्लॉट दिलाने के नाम पर 8.25 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. शगुन टावर स्थित एडलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के संचालकों पर आरोप है कि उन्होंने पीड़ित से 5.25 लाख और 3 लाख रुपए की दो डीडी अपने पास रख लीं. शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.
स्कीम नंबर 74 निवासी विवेक काकरेचा ने पुलिस को बताया कि कंपनी संचालक महेंद्र सिंह, संतोष राजपूत और आदित्य कुमार ने प्लॉट दिलाने का भरोसा दिया था. इसी सिलसिले में उन्होंने दोनों डीडी आरोपियों को दी थीं. बाद में उन्हें डीडी का फर्जी तरीके से इस्तेमाल कर बैंक से रकम क्लियर कराने की आशंका हुई. विवेक की शिकायत पर विजय नगर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

लेनदेन का हिसाब करने गए छात्र पर हमला

Tue Sep 8 , 2026
इंदौर: भंवरकुआं थाना क्षेत्र में पुराने पैसों के लेनदेन का हिसाब करने गए छात्र पर तीन लोगों ने साथियों के साथ हमला कर दिया. मारपीट के दौरान आरोपी ने भारी पत्थर उठाकर छात्र के हाथ पर मार दिया, जिससे वह घायल हो गया. आरोपियों ने उसे धमकी भी दी.शिवमपुरी स्थित […]

You May Like

मनोरंजन