दिवंगत आरक्षक का 7 वर्षीय पुत्र वंश बना बाल आरक्षक

उज्जैन। नीमच के आरक्षक का अल्प आयु में गंभीर बीमारी से निधन होने पर उज्जैन एसपी द्वारा दिवंगत आरक्षक के 7 वर्षीय पुत्र वंश को बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति दी गई है।

12 जून 2025 कोबजिला नीमच के आरक्षक क्रमांक-525 स्वर्गीय मयंक गिरवाल का 32 वर्ष की अल्पायु में गंभीर बीमारी के कारण असामयिक निधन हो गया था। स्व. गिरवाल अपने कत्र्तव्यनिष्ठ एवं अनुशासित सेवाकाल के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, साथ ही आजीविका का संकट भी उत्पन्न हो गया। परिवार की आर्थिक एवं सामाजिक परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए उनकी पत्नी अर्चना गिरवाल द्वारा अपने सात वर्षीय पुत्र वंश गिरवाल को बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान किए जाने के लिए पुलिस अधीक्षक, जिला नीमच के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया गया। किन्तु जिला नीमच में उक्त पद रिक्त न होने के कारण यह प्रकरण लंबित रहा। उक्त प्रकरण की गंभीरता को समझते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक, उज्जैन झोन, उज्जैन द्वारा संवेदनशीलता का परिचय देते हुए दिनांक 8 मई 2026 को प्रकरण को पुलिस अधीक्षक, जिला उज्जैन को अग्रेषित किया गया। बुधवार को स्वर्गीय आरक्षक का परिवार उज्जैन उपस्थित हुआ, जहां उन्होंने भर्ती संबंधी समस्त आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कीं।

 

एसपी प्रदीप शर्मा ने ली मामले में विशेष रूचि

 

उसी दिन पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश, भोपाल के उज्जैन प्रवास के कारण अत्यधिक प्रशासनिक व्यस्तताएं होने के बावजूद इस प्रकरण को प्राथमिकता देते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की गई। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा द्वारा विशेष रुचि लेते हुए स्व. आरक्षक की पतनी अर्चना गिरवाल एवं कार्यालय के स्थापना लिपिक नितिन वर्मा को पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, उज्जैन में बुलाया गया। जहां समस्त प्रक्रिया पूर्ण कर बाल आरक्षक पद पर अनुकंपा नियुक्ति आदेश पर हस्ताक्षर कर तत्काल प्रदान किया गया।

Next Post

नरयावली को कल मिलेगी 63 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात सीएम डॉ यादव सांदीपनि विद्यालय का करेंगे लोकार्पण

Wed Apr 22 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरूवार को सागर जिले की नरयावली विधानसभा को विकास की बड़ी सौगात देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 63.41 करोड़ रुपये की लागत वाले 75 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। इसमें 41.20 करोड़ की लागत वाले 22 कार्यों का लोकार्पण और 22.21 करोड़ की लागत […]

You May Like