अस्पताल में नवजात का शव शौचालय में मिला, श्वानों ने नोच डाला

महू:शासकीय मध्य भारत अस्पताल की व्यवस्थाएं एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं. देर रात अस्पताल के शौचालय में एक नवजात शिशु का शव मिला, जिसे आवारा श्वानों ने नोच चुका था. घटना के बाद अस्पताल प्रशासन, सुरक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य अमले की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है.घटना रात करीब दो बजे की हैं, यहां एक अज्ञात महिला अस्पताल पहुंची थी. उसने ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक को दिखाया, लेकिन भर्ती कराने की बजाय वह सीधे शौचालय चली गई.

वहीं उसने शिशु को जन्म दिया और चुपचाप नवजात को वहीं छोड़कर भाग निकली. यह पूरी घटना स्टाफ की नजरों से ओझल रही. सुबह जब एक महिला सुरक्षा कर्मी ने अस्पताल परिसर में एक श्वानों को नवजात के शव को मुंह में दबाकर घूमते देखा तो उसने शोर मचाया. तो श्वान शव वहीं छोड़कर भाग गए, घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन सकते में आ गया.

शव की हालत देखकर डॉक्टर भी चौंक गए शरीर दो हिस्सों में बंटा था और आंतरिक अंगों में से फेफड़े तक गायब थे. इससे यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया कि नवजात जीवित था या मृत. मामले में सिविल अस्पताल प्रभारी डॉ. हंसराज वर्मा ने घटना की पुष्टि की और कहा कि नवजात का शव मिलने की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. अस्पताल परिसर में श्वानों की मौजूदगी को लेकर भी उन्होंने माना कि यह गंभीर चूक है. उन्होंने जांच के आदेश देते हुए कहा कि दोषी कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी और सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे.
सभी वार्ड में श्वानों का कब्जा
घटना के बाद जब अस्पताल की अंदरूनी स्थिति देखी गई तो चौंकाने वाले हालात सामने आए. महिला मेडिकल वार्ड में मरीजों के खाली बेड पर आवारा श्वान सोते मिले. मरीजों और परिजनों ने नव भारत प्रतिनिधि को बताया कि यह पहली बार नहीं है.श्वानों की आवाजाही आम बात हो गई है. वहीं एक अन्य मरीज का कहना है कि जब उन्होंने श्वानों को भगाने की कोशिश की, तो वह हमला करने पर उतारू हो गए.

Next Post

बीआरएस विधायक मगंती गोपीनाथ का निधन

Sun Jun 8 , 2025
हैदराबाद, 08 जून (वार्ता) तेलंगाना में जुबली हिल्स निर्वाचन क्षेत्र के मौजूदा भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) विधायक मगंती गोपीनाथ का रविवार तड़के गंभीर बीमारी से जूझने के बाद निधन हो गया। वह 62 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। श्री गोपीनाथ को सीने […]

You May Like