
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने शनिवार को बैतूल स्थित अपने निवास पर आमजन और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं, सुझावों और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों को गंभीरता से सुना।
भेंट के दौरान प्राप्त शिकायतों एवं मांगों के संबंध में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं और आमजन से संवाद करते हुए क्षेत्रीय मुद्दों पर फीडबैक भी लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
