कोटवार समेत दो पर हमला

जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत तिलहर में बदमाश ने घर के सामने बाइक खड़ी करने पर कोटवार और उसके दोस्त पर डंडे से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस के मुताबिक जितेन्द्र झारिया 41 वर्ष निवासी ग्राम मलारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम कोटवार है.

मोटर सायकल से दोस्त अनूप पटैल के साथ तिलहर अपने खेत गया था। बाइक को रोहाणी झारिया के घर के सामने खड़ी किया था। इसी बात को करिया यादव विवाद करने लगे। डंडा से हमलाकर उसे एवं अनूप के सिर में चोट पहुंचा दी।

Next Post

मेडिकल कुलपति आवास पर निकला सात फीट लंबा सांप

Mon Nov 10 , 2025
जबलपुर: गढ़ा थानांतर्गत नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर के कुलपति डॉ अशोक खंडेलवाल के शासकीय आवास पर दोपहर एक बजे एक सात फीट लंबा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने रैस्क्यू करते हुए सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। […]

You May Like

मनोरंजन