मेडिकल कुलपति आवास पर निकला सात फीट लंबा सांप

जबलपुर: गढ़ा थानांतर्गत नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर के कुलपति डॉ अशोक खंडेलवाल के शासकीय आवास पर दोपहर एक बजे एक सात फीट लंबा सांप निकलने से हड़कंप मच गया।

सूचना पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने रैस्क्यू करते हुए सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। दुबे के अनुसार पकड़ा गया सांप धामन प्रजाति का सांप है। जो कि जहरीला नहीं होता है। सांप के पकड़े जाने पर सभी ने राहत की सांस ली।

Next Post

'ज़िद्दी इश्क' में जुनून, विश्वासघात एवं भावनात्मक उथल पुथल की कहानी

Mon Nov 10 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) रोमांटिक प्रतिशोध पर आधारित फिल्म ‘ज़िद्दी इश्क’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो जुनून, विश्वासघात एवं भावनात्मक उथल-पुथल की कहानी की झलक प्रस्तुत करता है। इसमें अदिति पोहनकर, परमब्रत चट्टोपाध्याय, सुमीत व्यास, बरखा बिष्ट और रिया सेन प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसके निर्माता-निर्देशक राज चक्रवर्ती हैं, […]

You May Like

मनोरंजन