पावरप्ले में हमारी गेंदबाजी अच्छी नहीं रही: शुभमन गिल

लंदन, 20 जुलाई (वार्ता) भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि इस मैच के पावरप्ले में हमारी गेंदबाजी अच्छी नहीं रही और इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने इसका फायदा उठाया और हमें वापसी का मौका नहीं दिया।

इंग्लैंड के खिलाफ मिली 27 रनों की हार के बाद शुभमन गिल ने कहा कि 45वें ओवर तक हम पूरी तरह मुकाबले में थे। लेकिन आख़िरी तीन ओवरों में हमने बहुत ज़्यादा रन दे दिए और वहीं से मैच हमारे हाथ से निकल गया। हमारी योजना थी कि 40 ओवर तक विकेट बचाकर रखें, ताकि अंत में लक्ष्य का पीछा कर सकें। साथ ही हम यह भी नहीं चाहते थे कि रन रेट बहुत ज़्यादा बढ़ जाए। पावरप्ले के बाद हमारी कोशिश थी कि 6 से 6.5 रन प्रति ओवर की रफ़्तार से बल्लेबाजी करें और आख़िरी 10 ओवरों में 10 रन प्रति ओवर के हिसाब से लक्ष्य हासिल करें।

उन्होंने कहा कि सकारात्मक बात यह रही कि लगभग सभी बल्लेबाजो ने रन बनाए। लेकिन इस मैच में हमने पहले पावरप्ले में अच्छी गेंदबाज़ी नहीं की। इंग्लैंड ने वहीं मौक़े का पूरा फ़ायदा उठाया और हमें वापसी का मौका नहीं दिया। डेथ ओवरों में उन्होंने बुहत अधिक रन बना लिए। रोहित और विराट ने वर्षों से दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। आज रोहित ने जिस तरह बल्लेबाजी की, उससे मैं बहुत खुश हूं। आखिर में पिच धीमी हो गई थी और बल्लेबाजी आसान नहीं थी, लेकिन उन्हें खेलते देखना किसी आनंद से कम नहीं था।

 

 

Next Post

चेकर ब्लॉक लगाने में लापरवाही पर भडक़े एडीईएन

Mon Jul 20 , 2026
सतना : केंद्रीय रेल मंत्री के संभावित सतना आगमन के मद्देनजर एक ओर जहां जबलपुर रेल मण्डल के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार दौरा करते हुए छोटे से छोटे पहलुओं पर भी बारीकी से निगरानी की जा रही है, वहीं दूसरी ओर जारी निर्माण कार्य के मामलों में भी किसी तरह […]

You May Like