बदमाशों ने युवक पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की तलाश

भोपाल। कोलार क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते तीन बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. लहुलुहान हालत में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय घायल युवक अभिषेक मोरे कोलार में अपने चाचा के घर पर रहता है. अभिषेक यहां रहकर रोजगार करता है. इसी क्षेत्र में रहने वाले आरोपी पप्पू उर्फ प्रकाश, सूजल और विजय ने पुरानी रंजिश निकालते हुए अभिषेक पर उस दौरान जानलेवा हमला किया, जब वह सोमवार को देर रात खाना खाकर घर से बाहर टहल रहा था. तीनों बदमाशों ने अभिषेक के साथ बहस करते हुए मारपीट की और उसके बाद चाकू से शरीर पर जानलेवा हमला कर दिया. अभिषेक के शोर मचाने पर हमलावर मौके से फरार हो गए. अभिषेक को लहुलुहान हालत में देख कर उसके चाचा दिलीप मोरे तुरंत ही अस्पताल लेकर पुहंचे. दिलीप ने अपने भतीजे पर हुए हमले की शिकायत कोलार थाने में की. पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए तीनों आरोपियों के घर पर दाबिश दी, लेकिन वह नहीं मिले. फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी है.

Next Post

सुवासरा का मतदान केंद्र 55 बांकली बना SIR में शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाला पहला केंद्र

Tue Nov 18 , 2025
मंदसौर। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR–26) के तहत सुवासरा विधानसभा का मतदान केंद्र क्रमांक 55 बांकली जिले का पहला ऐसा केंद्र बना है जिसने अपना कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया है। बीएलओ भरत कुमार व्यास ने गणना पत्रकों को बीएलओ ऐप पर पूरी तरह अपडेट कर यह उपलब्धि प्राप्त की। कलेक्टर […]

You May Like