घर के बाहर पटाखा फोड़ने से मना करने पर विवाद, पड़ोसी ने साथियों के साथ मिलकर मां-बेटे को पीटा

इंदौर। बाणगंगा थाना इलाके में घर के सामने पटाखा फोड़ने जैसी छोटी सी बात पर आरोपियों ने एक महिला और उसके बेटे के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की.

पुलिस के अनुसार, घटना बाणगंगा थाना क्षेत्र के सांवेर रोड की है. यहाँ रहने वाली फरियादी महिला कविता चौहान निवासी ग्राम नरवर ने थाने पहुँचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. कविता ने पुलिस को बताया कि गत शाम वह अपने घर में थीं, तभी अचानक घर के ठीक बाहर बेहद तेज आवाज में पटाखा फोड़ने की आवाज आई.पटाखे की तेज आवाज सुनकर जब कविता चौहान घर से बाहर निकलीं, तो उन्होंने वहां खड़े युवकों को देखा. कविता ने सामान्य रूप से पूछा कि मेरे घर के ठीक बाहर पटाखा किसने फोड़ा है?इतनी सी बात सुनते ही वहां पास में ही रहने वाला पड़ोसी आरोपी दीपक सोलंकी अपने कुछ अन्य साथियों के साथ खड़ा था, वह अचानक भड़क गया. दीपक और उसके साथियों ने कविता के साथ बदतमीजी करते हुए उन्हें गालियां देना शुरू कर दिया.मां के साथ गाली-गलौज और विवाद होता देख कविता का बेटा योगेश चौहान तुरंत दौड़कर बाहर आया. योगेश ने जब आरोपियों को अपनी मां से तमीज से बात करने को कहा और गाली देने का कड़ा विरोध किया, तो आरोपी दीपक और उसके साथी आगबबूला हो गए. आरोपियों ने योगेश को चारों तरफ से घेर लिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी. उन्होंने लात-घूंसों से योगेश को जमकर पीटा, जिससे उसे शरीर में चोटें आई हैं. जाते-जाते आरोपियों ने मां-बेटे को दोबारा मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी.

Next Post

सीएम डॉ यादव का ऐलान, निर्दोष साबित होने पर दोबारा सेवा में लिए जाएंगे रोजगार सहायक

Wed May 20 , 2026
भोपाल। सीएम डॉ मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित ग्राम रोजगार सहायक महासम्मेलन में रोजगार सहायकों को गांवों के विकास की अहम कड़ी बताया। उन्होंने कहा कि रोजगार सहायक केवल कर्मचारी नहीं, बल्कि गांवों के निर्माण और आत्मनिर्भरता के सहयोगी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल […]

You May Like